भारत में जब से एंड्रॉयड आया, तब से स्मार्ट फोन की बाढ आ गयी है। आज हर जेब में स्मार्ट फोन है। लेकिन इसी के साथ एक समस्या और भी बडे स्तर पर खडी हो गयी है, इसकी सुरक्षा की। स्मार्ट फोन को चलाना जितना आसान है, उतनी ही आसनी से वायरस की चपेट में भी आ जाता है या हैक किया जा सकता है, आपनकी गोपीनीय यहॉ हम कुछ टिप्स दे रहें है, जिससे आप अपने स्मार्ट फोन को सुरक्षित
गूगल प्ले से ही नई एप्लीकेशन डाउनलोड करें - Download the new app from Google Playएंड्रॉयड फोन का सबसे बडा फायदा यह है कि इस प्लेटफार्म के लिये दुनियॉ भर में सबसे ज्यादा एप्लीकेशन उपलब्ध है और उनमें से लाखों तो फ्री में ही मिल जाती हैं। अपने मोबाइल पर नई नई एप्लीकेशन डाउनलोड करने के चक्कर में अधिकतर लोग अविश्सनीय साइटों से एप्लीकेशन डाउनलोड कर लेते हैं। जिनमें मालवेयर और स्पायवेयर का खतरा बना रहताहै। गूगल प्ले पर गू्गल द्वारा सभी एप्लीकेशनों का भली भॉति परीक्षण कर उनको आपके प्रयोग के लिये उपलब्ध कराया जाता है। इस कारण यहॉ से डाउनलोड करना ज्यादा सुरक्षित है। एक कारण और भी है एंड्रॉयड भी गूगल द्वारा ही बनाया गया है और अपने ही बनाये आपरेटिंग सिस्टम को भला कौन खराब करेगा।किसी भी एप्लीकेशन को फोन में Install करने से पहले परमीशन अवश्य चैक करें - Check permission mustजब आप कोई एप्लीकेशन अपने फोन में Install करते हैं,तो वह आपके फोन के विभिन्न फंग्शन को प्रयोग करती है, औरउसके लिये अनुमति या permissions मॉगती है, उदाहरणत : जब आप Google Play servicesको अपने फोन में Install करते हो तो वह आपके फोन के इन 43 फंग्शन जिनमें हार्डवेयर और एप्लीकेशन का प्रयोग करती है -1.Your accounts
2.find accounts on the device
3.create accounts and set passwords
4.add or remove accounts
5.use accounts on the device6.read Google service configuration
7.Your location8.approximate location (network-based)
9.precise location (GPS and network-based)
10.Network communication
11.view Wi-Fi connections
12.view network connections
13.receive data from Internet
14.full network access
15.connect and disconnect from Wi-Fi
16.Phone calls
17.read phone status and identity
18.Storage
19.modify or delete the contents of your USB storage
20.System tools
21.test access to protected storage
22.read subscribed feeds
23.retrieve app ops statistics
24.modify system settings
25.interact across users
26.write subscribed feeds
27.Camera
28.take pictures and videos
29.Other Application UI
30.draw over other apps
31.Your social information
32.read your social stream
33.read your contacts34.write to your social stream
35.Development tools
36.retrieve system internal state
37.Affects Battery
38.prevent device from sleeping
39.Your applications information
40.run at startup
41.Sync Settings
42.toggle sync on and off
43.read sync settings
ऐसा इसलिये होता है कि कुछ एप्लीकेशन को छोडकर ज्यादातर एप्लीकेशन काम करने के लिये आपके फोन के ज्यादातर हिस्सों (जिसमें हार्डवेयर भी शामिल है) का प्रयोग करतीहैं और इन सब को प्रयोग करने की अनुमति आपको एप्लीकेशन डाउनलोड करते समय ही दिखाई देती है। लेकिन जब आप एप्लीकेशन Install कर लेते हैं, तो यह सब बैकग्राउन्ड में चलता रहता है। यानी आपको पता भी नहीं चलता कि आपके फोन के किस हिस्से का प्रयोग किया जा रहा है।अनजान साइट से अगर गलती से मालवेयर या स्पायवेयर एप्लीकेशन डाउनलोड कर ली गयी हो तो इन्टरनेट से कनैक्ट होते ही वह आपकी गोपनीय जानकारी चुरायी जा सकती है।
अनावश्यक एप्लीकेशन डाउनलोड न करें- Do not download unnecessary applications
जितना हो सके अपने फोन को क्लीन रखे, बहुत से व्यक्ति अनावश्यक रूप से अपने फोन में एप्लीकेशन डाउनलोड कर लेतेहैं, जिससे एक तो फोन की स्पीड काफी कम हो जाती है और दूसरा वायरस का खतरा भी बना रहता है, केवल काम की जरूरी एप्लीकेशन को ही डाउनलोड करें।
फोन के लिये पासवर्ड लॉक/पिन लॉक का प्रयोग करें - Use PIN lock and password lock
अधिकतर लोग अपने स्मार्ट फोन में साधारण लॉक का प्रयोग करते हैं, लेकिन उस समय यह बेकार साबित होता है, जब आपकाफोन गुम हो जाये, किसी भी व्यक्ति द्वारा आपका डाटा आसानी से प्रयोग किया जा सकता है, लेकिन पासवर्ड लॉक या पिन लॉक में इसकी सम्भावना बहुत कम रहती है।
जरूरत पडने पर ही अपने फोन का ब्लूटूथ ऑन करें-Turn on Bluetooth on your phone if needed
अधिकांश लोगों के फोन ब्लूटूथ हमेशा ऑन रहता है, ब्लूटूथऑन रहने पर आपके फोन को हैक किया जाना ज्यादा आसान है, इसलिये जरूरत पडने पर ही अपने फोन का ब्लूटूथ ऑन करें, अन्यथा ऑफ रखें
अपने फोन में रिमोट कन्ट्रोल फंग्शन अवश्य प्रयोग करें - Use the remote control in your phone
किसी भी स्थिति में फोन खो जाने पर रिमोट कन्ट्रोल फंग्शन द्वारा आप अपने फोन को आसानी से खोज सकते हो, यह आपके फोन का GPS का प्रयोग करके उसकी लोकेशन बताने में मदद करता है, साथ ही आप अपने डाटा को भी सुरक्षित रखसकते हो।
अपने फोन का बैकअप अवश्य रखें - keep a backup of your phone
अपने एंड्रॉयड फोन का बैकअप अवश्य रखें क्योंकि कभी अगर आपको इसे फारमेट या रीसैट करना पडे तो आपको अपना डाटा वापस मिल जायेगा, अगर आप चाहें तो ऑनलाइन भी अपने फोन काबैकअप ले सकते हैं, जिससे डाटा किसी भी फोन में आसानी सेप्राप्त किया जा सकता है।
अच्छा एन्टीवायरस अवश्य प्रयोग करें - Use a good antivirus
एंड्रॉयड फोन बगैर इन्टरनेट के बेकार है, और अगर इन्टरनेट है तो वायरस का हमला जाने-अनजाने में होने की सम्भावना बनी रहती है, इस लिये एक अचछा एन्टीवायरस अवश्यप्रयोग करें और हॉ उसे अपडेट करते रहें।
No comments:
Post a Comment